Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

पति की मृत्यु के तीन साल बाद मां बनी पत्नी

विज्ञान के इस दौर में तकरीबन हर वो चीज मुमकिन है जिसकी आप साधारण तौर पर कल्पना नहीं कर सकते हैं। मुंबई के जसलोक अस्पताल में महिला अपने पति की मृत्यु के तीन वर्ष बाद मां बनी है। लेकिन खास बात यह है कि महिला ने बच्चे को जन्म उसके पिता की मृत्यु के ठीक 3 साल बाद दिया है। दरअसल महिला के पति का रोड एक्सिडेंट में तीन साल पहले निधन हो गया था, लेकिन शादी से पहले दोनों ने आईवीएफ कराने का फैसला लिया था, जिसके बाद यह चमत्कार पति की मृत्यु के तीन साल बाद भी संभव हो सका है। सड़क हादसे में मृत्यु सुप्रिया जैन और गौरव एस की शादी के पांच साल बाद भी जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो दोनों ने आईवीएफ कराने का फैसला लिया, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही दोनों ने इस प्रक्रिया को कराया गौरव की एक सड़क हादसे में उसके बाद मृत्यु हो गई। हुबली में एक ट्रक ने गौरव की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सुप्रिया सदमे में चली गई और वह ब्लॉग लिखकर अपनी निराशा को जाहिर करने लगी। शादी से पहले कराया था आईवीएफ गौरव की मृत्यु के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने लिखा था कि जिस द...